आगर-मालवा। रक्षाबंधन पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का आकर्षक एवं मनोहारी श्रृंगार राखियो से किया गया। इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।
भगवान बाबा बैजनाथ का श्रृंगार मनीषा सुमन, चांदनी परमार, आरती गोस्वामी, महक चावड़ा, तनीषा सोलंकी, दिशा माली, मानसी सोलंकी, रिद्धि माली एवं तन्नू गोस्वामी द्वारा किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा बैजनाथ महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
रक्षाबंधन के अवसर पर भगवान बाबा बैजनाथ को विधि-विधान से राखी भी बांधी गई। श्रद्धालुओं ने बाबा बैजनाथ से नगर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
