बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी प्रेम की राखी बाजार में दिनभर रही रौनक, 

 

 

कानड़। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को नगर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा और सम्मान का संकल्प लिया।

रक्षाबंधन को लेकर नगर के बाजारों में भी दिनभर रौनक रही। राखी, मिठाई, फल, कपड़े और उपहारों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आई। विशेष रूप से राखी और मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही चहल-पहल बनी रही। बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

पर्व के अवसर पर बहनें भाइयों के घर पहुंचीं। कई परिवारों में दूर रहने वाली बहनें भी रक्षाबंधन मनाने के लिए आई । बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर आरती उतारी और मिठाई खिलाकर राखी बांधी। भाइयों ने भी बहनों को उपहार एवं मिठाई भेंट की। इस दौरान परिवारों में आपसी प्रेम और खुशी का माहौल रहा।

 

बाजार में रही चहल-पहल

रक्षाबंधन के चलते नगर के बाजार में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। रेडीमेड कपड़ों, मिठाई, फल और राखी की दुकानों पर अच्छी बिक्री हुई। बच्चों ने भी नए कपड़े पहनकर पर्व की खुशियां मनाईं। शाम तक बाजार में लोगों की भीड़ बनी रही और व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों की आवाजाही जारी रही।

रक्षाबंधन ने भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और अपनत्व को और मजबूत किया। पूरे नगर में पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live