जनविश्वास शिविर के उपरांत आईजी श्री गुप्ता, कलेक्टर एवं एसपी ने किए माँ बगलामुखी के दर्शन

दारा सिंह आर्य

आगर-मालवा। हिरणखेड़ी में आयोजित जिला स्तरीय जनविश्वास शिविर के उपरांत उज्जैन रेंज के आईजी/एडीजीपी  राकेश कुमार गुप्ता, डीआईजी उज्जैन नवनीत भसीन ,कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक  दिलीप सोनी ने नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचकर माता के दर्शन किए।

 

अधिकारियों ने माँ बगलामुखी का पूजन-अर्चन कर जिले में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर पुजारी द्वारा विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई गई। और अतिथियों को चुनरी ओढ़ाई।

इस मौके पर एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी सहित अन्य अधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

आईजी पहुंचे कुंडालिया डैम 

 

इसके पहले आईजी  राकेश गुप्ता डीआईजी श्री भसीन कलेक्टर डॉ मीना एसपी श्री सोनी ने कुंडालिया पहुंचकर

जिले की महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना कुंडालिया जलाशय योजना के तहत निर्मित डैम का निरीक्षण कर जलाशय से क्षेत्र के ग्रामीणों को किसानों को सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता, जलाशय की जल भराव क्षमता, वर्तमान बारिश में जलाशय में जल भराव की स्थिति प्रभावितो कों मुआवजा वितरण आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर विस्तार से जानकारी ली। आईजी  गुप्ता डीआईजी  भसीन कलेक्टर डॉ मीना, एसपी  सोनी एवं अधिकारियों ने इस मौके पर पौधारोपण भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live