जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ पर कलेक्टर डॉ मीना ने की कार्यवाही  मोलिया खेड़ी में निजी क्लीनिक सील 

दारा सिंह आर्य

आगर-मालवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में संचालित जनविश्वास अभियान के तहत शनिवार को कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने ग्राम मोलिया खेड़ी में सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सर्वप्रथम शासकीय उचित मूल्य दुकान का जायजा लिया एवं पीडीएस सामग्री के वितरण एवं स्टॉक की जांच की।

इसके उपरांत ग्राम में ए. के. विश्वास द्वारा बगैर वैध पंजीयन प्रमाण पत्र के संचालित एक निजी क्लीनिक पर पहुँचे, जहाँ निजी चिकित्सक महिला मरीज भावना का उपचार करते हुए पाया गया। कलेक्टर द्वारा क्लीनिक का पंजीयन प्रमाण पत्र माँगे जाने पर चिकित्सक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। क्लीनिक में भी पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदर्शित नहीं पाया गया।

इसे जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ मानते हुए कलेक्टर डॉ. मीना ने तत्काल कार्यवाही करते हुए तहसीलदार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  दिलीप सोनी जिला पंचायत सीईओ  बीएस सोलंकी एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live