दर्जन भर गायों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर,

आगर-मालवा। जिले के आमला गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला है। उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर मौजूद दर्जनभर गोवंश को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि अब तक 5 गोवंश की मौत हो गई है, जबकि करीब आधा दर्जन गोवंश के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।

हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और आवागमन प्रभावित हो रहा है।

फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुंचा ओर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live