आगर-मालवा के बड़ौद निवासी सीताराम को मिली प्रदेश की पहली फ्री रजिस्ट्री, इंदौर से स्वामित्व अधिकार अभियान का शुभारंभ

आगर-मालवा। स्वामित्व अधिकार योजना के तहत प्रदेशभर में फ्री रजिस्ट्री वितरण अभियान की शुरुआत गुरुवार को इंदौर से हुई। इस अभियान में आगर-मालवा जिले के बड़ौद निवासी सीताराम को प्रदेश की सबसे पहली रजिस्ट्री प्रदान कर मालिकाना हक दिया गया। इसके बाद रायसेन के माखन सिंह गुर्जर को रजिस्ट्री सौंपी गई।

कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री एवं भाजपा नेता मौजूद रहे।

स्वामित्व अधिकार योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवास कर रहे लोगों को उनके आवासीय भूखंड का कानूनी मालिकाना हक उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत आगर-मालवा के बड़ौद निवासी सीताराम को पहली रजिस्ट्री देकर होना जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live