उपचुनाव , नलखेड़ा और सुसनेर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण प्रेक्षक, कलेक्टर व एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

 

आगर-मालवा। पंचायत एवं नगरीय निकाय उप निर्वाचन-2026 के तहत मंगलवार को जिले में जनपद क्षेत्र नलखेड़ा के दो वार्डों में जनपद सदस्य तथा नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव हुआ। मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखा गया। प्रेक्षक दुर्ग विजय सिंह, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने नलखेड़ा एवं सुसनेर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रेक्षक, कलेक्टर एवं एसपी ने सुबह से ही जनपद क्षेत्र नलखेड़ा के दोनों वार्डों में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद अधिकारियों ने सुसनेर नगर के विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन भ्रमण किया। इस दौरान संतोष कैथोलिक हाईस्कूल स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 7 एवं 8, नवीन शाला भवन बालक ईदगाह के पास केंद्र क्रमांक 1 एवं 2, प्राथमिक शाला भवन इतवारिया के केंद्र क्रमांक 3 एवं 4, कन्या माध्यमिक विद्यालय पुरानी कचहरी स्थित केंद्र क्रमांक 5 तथा सत्यनारायण गली पुराना बस स्टैंड स्थित मांगलिक भवन के केंद्र क्रमांक 10 का आकस्मिक निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया के साथ ही मतदाताओं के लिए छाया, पेयजल, प्रवेश एवं निकासी की व्यवस्था का भी जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने तथा मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live