अग्रसेन जयंती महोत्सव में बच्चों ने लगाए 16 खानपान के स्टॉल

 

महिला मंडल ने कराया खेलों का आयोजन, महिलाओं के लिए हुआ तंबोला

 

आगर मालवा। अग्रसेन जयंती महोत्सव के आठवें दिन 9 अक्टूबर को अग्रवाल महिला मंडल की ओर से विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिला मंडल अध्यक्ष उषा जिंदल, सचिव सविता गुप्ता एवं उनकी टीम के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। इस दौरान बच्चों के लिए खेल गतिविधियां और महिलाओं के लिए तंबोला आयोजित किया गया। इसके बाद फन फेयर में बच्चों ने खानपान के स्टॉल लगाए।

 

मिनी क्लब की अध्यक्ष अन्या गुप्ता, उपाध्यक्ष किशव मंगल, सचिव एशानी गोयल, उपाध्यक्ष आराध्या कुंछल, कोषाध्यक्ष अथर्व गोयल, सहसचिव पार्थ अग्रवाल, सहसचिव विवान कुंछल तथा कार्यकारिणी सदस्य मेघाश गोयन और आर्या कुंछल ने बच्चों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया।

 

महिलाओं के लिए आयोजित तंबोला शिल्पा गोयल और विभा मंगल ने खिलाया। वहीं नेहा गुप्ता और नेहा कुंछल ने भी मनोरंजक खेल आयोजित किए। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

फन फेयर में लगे 16 स्टॉल

 

खेल गतिविधियों के बाद फन फेयर का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मिठाइयों और नमकीन सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के 16 स्टॉल लगाए। फन फेयर के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर मिला।

कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी नेहा कुंछल ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live