केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हुवे कोविड संक्रमित , खुद पोस्ट कर दी जानकारी ।

 

भोपाल । केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की आज तबियत खराब होने के बाद उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जंहा उन्होंने ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये जानकारी सांझा करते हुवे लिखा है कि , मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि डॉक्टरों के परामर्श पर कराई गई कोविड-19 की जाँच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप सभी से मेरा निवेदन है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे सम्पर्क में आएं हैं, वो सभी निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जाँच करवायें। आपको बता दे कि सिंधिया आज भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में आज भोपाल आये थे जंहा उनकी तबियत खराब होने के बाद रिपोर्ट करवाने के बाद उनकी जांच पॉजिटिव आई है ।

ब्यूरो रिपोर्ट आगर लाइव

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live