छात्राओं को दी कॅरियर काउंसलिंग की जानकारी

 


कानड़। शुक्रवार को शा. कन्या उ. मा विद्यालय में कॅरियर काउंसलिंग मेले का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं को कैरियर के संबंध में मार्गदर्शन में प्रतियोगी परीक्षा कि जानकारी श्रीमती कीर्ति श्रृंगी, व्यवसायिक शिक्षा की जानकारी सुश्री हिमांशी भटनागर, गणित विषय में मार्गदर्शन गोविंद कमाली, जीवन कौशल एवम समस्या समाधान पर अमन वैष्णव, तकनीकी संस्थाओं की सहभागिता में कपिल श्रृंगी के द्वारा जान दी गई। कार्यक्रम का संचालन संदीप कुमार दुबे ने किया। आभार प्रदर्शन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक अरुण कुमार शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुश्री राधा सोनी,राधेश्याम विश्वकर्मा ,हर्षिता बीजापारी,श्रीमती रेखा गहलोत, श्रीमती दीपिका माहेश्वरी, अर्जुन राठौर आदि शिक्षक उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live