आगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बराह में हुआ विकास यात्रा का भव्य शुभारंभ

 

आगर-मालवा 05 फरवरी। संत रविदास जयंती के अवसर पर विधानसभा क्षैत्र आगर के ग्राम बराह में विकास यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। ग्राम बराह में आयोजित शुभारम्भ समारोह में सर्वप्रथम संत रविदासजी के चित्र पर मार्ल्यापण एवं सम्मुख में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया तथा विकास यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारम्भ किया। शुभारम्भ समारोह में पूर्व विधायक  गोपाल परमार, गोविंद सिंह बरखेड़ी, ओम मालवीय, भैरूसिंह चौहान, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं एसडीएम राजेन्द्र सिंह रघुवंशी मंचासीन रहे, जिन्होंन उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए संत रविदास जी के जीवन तथा विकास यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा मंच से मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अन्तर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में हितलाभ स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। विकास यात्रा ने बड़ौद विकासखंड के ग्राम बराह, अनुपूरा आंकड़ सुहाग़़ढ़ी, महुडिया दुर्गपुरा, खंदवास, किशनकोट, बापचाबड़ौद, काचरिया, जीना खेड़ी,  जमुनिया बड़ोद, जस्साखेड़ी, रामाखेड़ी आदि गांवों का भ्रमण किया। विकास यात्रा के साथ स्थानीय जनप्रतिनिणि, शासकीय सेवक, मैदानी अमला एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live