भाजपा ग्रामीण मंडल की वृहद बैठक में बोले कलसिया , देश के खिलाफ टिपण्णी करने वालो को नहीं बक्शा जायेगा

आगर मालवा । पाकिस्तान की विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व आर.एस.एस. के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मोदी न सिर्फ भारत देश के नेता है, बल्कि विश्व के करोड़ों लोगो के आदर्श और निर्णायक नेता हैं। हमें अपने नेता पर गर्व है। यह बात भाजपा के मंडल प्रभारी पिरुलाल कलसिया ने बुधवार भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित ग्रामीण मंडल की बैठक में कहीं। वही  भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज ऊंटवाल ने भी बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि  देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत से पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद का खात्मा किया है और सर्जीकल स्ट्राइक जैसे कड़े कदम उठाकर भारत ने पाकिस्तान को उसकी हैसियत दिखाई है। इस कारण से पाकिस्तान की बौखलाहट स्वाभाविक है। बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया।  वही भाजपा ग्रामीण मंडल की इस बैठक में , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिध भेरुसिंह चौहान, जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार , मंडल अध्यक्ष प्रेम यादव ,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह चौहान, सरपंच गजेन्द्र सिंह राठौर, समेत अन्य भाजपा नेता वी कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ोद मे श्रीराम मंदिर मे मना अन्नकूट महोत्सव      |     पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ का आयोजन परी माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा     |     गुरुकुल मे बालिकाओं को निरंतर शिक्षा मिले इस लिए मे पूरा सहयोग करुगा -गुलाटी आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी लेना होंगी     |     खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व नमूना संग्रहण कार्यवाही     |     मतगणना 03 दिसम्बर को होगी कलेक्टर  सिंह ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण     |     माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया     |     पत्रकार दीपावली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित     |     बीएमओ बड़ौद को कारण बताओ सुचना पत्र जारी     |     लाइनमेंन और बिजली मीटर रीडर को 5000 रुपए की रिशवत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा     |     मतदान मैं बड़चड़ कर ले रहे हैं ग्रामीण हिस्सा      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088