मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का शत-प्रतिशत प्रचार-प्रसार हो

 

कानड़। गुरुवार को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड कि सेक्टर बैठक का आयोजन कांनड के दयानन्द मार्ग आर्य समाज मंदिर में कि गई। जिसमें जिला समन्वयक प्रेम सिंह चौहान उपस्थिती में कानड़, चादन गाँव दोनों सेक्टर की समस्त प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष / सचिव उपस्थित रहे। जिसमें जिला समन्वयक प्रेम सिंह चौहान द्वारा बताया गया की प्रस्फुटन समितियों का गठन किन उद्देश्यों के लिए किया गया है। नगर और ग्राम कि प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से शासन की शासकीय योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में उतारने का काम प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से हो सकता है। चौहान ने प्रस्फुटन समितियों में दस्तावेजी करण एवं गतिविधि कि जानकारी भी दी।बैठक में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना सत प्रतिशत रूप से हर घर तक प्रचार-प्रसार के माध्यम से योजना का लाभ पहुंचे। ऐसे प्रयास सभी समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं को करना है।
बैठक में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दयाराम खजुरिया, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप प्रजापत, नगर विकास समिति के अध्यक्ष संतोष शर्मा,सामाजिक कार्यकर्ता दारा सिंह आर्य, नवांकुर संस्था अध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत,श्याम पाटीदार एवं सभी समिति सचिव अध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live