केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने स्कूल मे निशुल्क कॉपी. पेन किए वितरित

आगर मालवा। जिला केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने मंगलवार को छावनी स्थित शा. कन्या प्राथमिक विद्यालय मे उपस्थित छात्राओं को निशुल्क कॉपी पेन वितरित किए साथ ही विद्यालय मे उपस्थित शिक्षकों का स्वागत सम्मान कर उन्हें भी पिने कि पानी कि बॉटल एसोसिएशन कि और से दी गई। केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश मेठी ने बताया कि कोरोना काल मे भी जिले के समस्त केमिस्ट ने निस्वार्थ भाव से जन सेवा कि थी। वही गरीब परिवार को दाल, आटा और अन्य खाद्य सामग्री निशुल्क वितरित कि गई थी। वही हमारे सभी साथियो के द्वारा जरूरत मंद को हर समय सेवार्त के लिए तत्पर हे। उसी मे मंगलवार को एक छोटा सा सहयोग किया गया। आगे भी इसी तरह कार्य करते रहेंगे। इस दौरान अनिल शर्मा, आशुतोष देसाई, राजेश बागड़ी, मनीष शर्मा मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live