भक्तो द्वारा निकाली गई चुनर यात्रा।

 

बडौद नवरात्रि पर्व को लेकर माता की घट स्थापना के साथ ही भक्ति व आराधना का पर्व प्रारंभ हो चुका है। रविवार 15 अक्टूबर को शाम के समय नगर स्थित लाल माता मंदिर से भक्तों द्वारा एक विशाल चुनर यात्रा निकाली गई,जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए डग रोड स्थित मेला ग्राउंड के समीप आधारशिला माता मंदिर पहुंची। जहां भक्तों द्वारा माता को चुनरी ओड़ाई गई। एवं महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया, यात्रा का नगर वासियों द्वारा पुश्पवर्षा कर स्वागत किया गया।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन मौजूद रहा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live