कलेक्टर एसपी ने सीमावर्ती चेकपोस्ट का किया निरीक्षण , गहन चेकिंग के दिए निर्देश

 

*आगर मालवा* । आगर जिले के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी राघेंवद्र सिंह ने रविवार को जिले की राजस्थान से सटी चेकपोस्ट का निरीक्षण किया कलेक्टर सिंह ने राजस्थान से सटी पटपड़ा , सेमली गल्डा , पालड़ा चेकपोस्ट का निरीक्षण कर गहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया , कलेक्टर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की विधानसभा चुनावों के मद्देनजर निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाना हमारी जिम्मेदारी है , इसे लेकर चुनाव को प्रभावित करने वाली सामग्री पर सख्ती से कार्रवाई के लिए हमने सीमावर्ती इलाकों में चेक पोस्ट लगाकर स्टेटिक सर्विलेंस टीम का गठन कर चेकिंग अभियान चलाया है ,जिसके अंतर्गत अवैध शराब , भारी नगदी राशि ,अन्य चुनाव को प्रभावित करने वाली सामग्री पर कार्रवाई के निर्देश दिए है , टीम द्वार अभी तक तो कोई इस प्रकार की सामग्री हाथ नही लगी लेकिन अभियान निरंतर 24 घंटे चालू है , कलेक्टर सिंह के निरीक्षण के दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, एसडीएम मिलिन ढोके , सहित अन्य पुलिस ओर प्रशानिक अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live