महाविद्यालय बड़ौद में मध्यप्रदेश स्थापना समारोहपूर्वक मनाया गया विद्यार्थियों को नैतिक मतदान की दिलाई शपथ

 

 

आगर-मालवा, 01 नवम्बर/ महाविद्यालय में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह 01 नवंबर को उत्साहपूर्वक मनाया गया। विविध कार्यक्रमों के साथ-साथ “मध्य प्रदेश गान “को कार्यक्रम का केंद्र बिंदु रखा गया। जिससे विद्यार्थियों को राष्ट्रगान के साथ साथ इसकी भी महत्ता का ज्ञान हो सके। मध्य प्रदेश की स्थापना से सम्बंधित व्याख्यान रखा गया। जिससे मध्य प्रदेश की स्थापना संबंधी जानकारी से परिचय हो। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया ओर मध्य प्रदेश के विविध क्षेत्रों की जानकारी प्रस्तुत की । गोपाल सोलंकी ने संचालन किया ओर साथ ही विद्यार्थियो को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियो को हस्ताक्षर अभियान सम्बंधित जानकारी दी गयी। विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई ओर निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live