उप संचालक जनसम्पर्क  गहरवाल ने पीएमश्री माध्यमिक विद्यालय देहरिया के बच्चों से प्रेरक संवाद किया

उप संचालक जनसम्पर्क  गहरवाल ने पीएमश्री माध्यमिक विद्यालय देहरिया के बच्चों से प्रेरक संवाद किया
आगर-मालवा।भविष्य से भेंट कार्यक्रम अन्तर्गत उप संचालक, जनसम्पर्क अनुराधा गहरवाल ने  पीएमश्री माध्यमिक विद्यालय देहरिया सोयत में छात्र-छात्राओं से प्रेरक संवाद किया। गहरवाल ने अध्यापन के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को उनके जीवन के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन स्वर्णिम है,  इसमें लक्ष्य बनाकर मनचाही ऊंचाइयों को हासिल किया जा सकता है। अच्छे से मन लगाकर पढ़ाई कर अपने जीवन का सफल बनाए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बद्रीलाल भील, अध्यापक गिरीराज गुप्ता, अशोक कुमार पाटीदार, पिंकी राठौर, निर्मल गुप्ता सहित स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live