जुनियर बालिका छात्रावास छावनी आगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन |

आगर-मालवा  –  मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेश अनुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  रवींद्र सिंह कुशवाह के निर्देशन बुधवार को जुनियर बालिका छात्रावास छावनी आगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिवर में द्वितीय जिला न्यायाधीश आगर  मधुसूदन जंघेल द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं विधिक सेवा एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर बच्चां को अवगत कराया गया। इस अवसर पर होस्टल अधीक्षीका रेखा वैष्णव,  जगदीश बैरागी, जिला विधिक सेवा के नीलेश अम्ब उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live