पूर्व विधायक राणा ने बुधनी जीत पर कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान से भेंटकर दी बधाई |

सुसनेर।  रविवार को सुसनेर के पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान के भोपाल स्थित निवास पर पहुँचकर उनसे भेंटकर उप चुनाव में बुधनी विधानसभा से भाजपा की जीत पर पूर्व विधायक राणा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान को गुलदस्ता भेंटकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस पर  चौहान ने कहा कि यह भाजपा कार्यकर्ताओं एवं डबल इंजन के सरकार की जीत है। जिस पर पूर्व विधायक राणा ने उनसे कहा कि ये बुधनी विधानसभा क्षेत्र के बच्चे बच्चे को पता है कि शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी को विकास का मॉडल बनाया है।
स्मरण रहे कि शनिवार को आये चुनाव परिणामो में मध्य प्रदेश की हाई प्रोफ्रइल सीट माने जाने वाली बुधनी विधानसभा सीट पर रमाकांत भार्गव ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के राजकुमार पटेल को मात दी है इस जीत के साथ ही भार्गव ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का गढ़ कहे जाने वाले बुधनी के सियासी किले को सुरक्षित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live