नगर में अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर डॉक्टरों का हुआ किया सम्मान ।

आगर मालवा – बड़ोद
आगर जिले के बड़ोद में आज शाम 4 बजे अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर नगर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर वीरेंद्र चूड़िहार, सादिक अली कैलाश पुष्पक, कुशाल सिंह परिहार, लाल सिंह,को पुष्प माला पहनना कर व मिठाईयां खिलाकर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय समाजसेवी संगठनों के के द्वारा किया गया।

समारोह में नगर के प्रमुख चिकित्सकों को समाज में उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।वरिष्ठ जनों ने डॉक्टरों को ‘धरती का भगवान’ बताते हुए कहा कि कोरोना महामारी से लेकर आज तक चिकित्सकों की भूमिका समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

डॉ. वीरेंद्र चूड़िहार ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा, “यह सम्मान हम सभी डॉक्टरों को और अधिक सेवा भाव से काम करने की प्रेरणा देगा। समाज की भलाई के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे।”
सम्मान समारोह में वरिष्ठ चंद्रेश शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परिहार महामंत्री पारस जैन उपाध्यक्ष नारायण जायसवाल पंकज पिछोलिया कमल श्रीमाल प्रकाश चोरड़िया,श्याम बैरागी ढोढर सहित कार्यकर्ता ओर नगर वासी उपस्थिति रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live