11 केवी टाउन घरेलू फीडर का प्री-मानसून मेंटेनेंस रविवार को

कानड़। आज रविवार को 11 केवी कानड़ टाउन घरेलू फीडर का प्री-मानसून मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। यह रखरखाव कार्य मानसून के दौरान निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

मेंटेनेंस के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विभाग द्वारा इस दौरान लाइन, उपकरणों एवं अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं में सुधार कार्य किया जाएगा। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि विभागीय आवश्यकता के अनुसार कार्य की अवधि कम या अधिक भी हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live