बड़ोद 26 अगस्त हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाई ईद मिलादुन्नबी, निकला भव्य जुलूस

 

बड़ोद (आगर)। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मुबारक अवसर पर ईद मिलादुन्नबी का पर्व नगर में हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जामा मस्जिद से समाजजनों द्वारा सामूहिक जुलूस निकाला गया।

जुलूस गांधी चौक, सदर बाजार एवं चूड़ी बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ डग रोड़ स्थित ख्वाजा टेकरी8 पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। बाहर से आए कलाकारों द्वारा बैंड एवं डीजे पर नातिया कलाम प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा माहौल धार्मिक उत्साह से सराबोर नजर आया।

नगर में विभिन्न स्थानों पर जुलूस का पुष्पवर्षा कर स्वागत व समाजजनों का माला पहनाकर सम्मान भी किया गया। वहीं कई स्थानों पर शरबत व स्वल्पाहार का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक दूसरे को मुबारकबाद दीl

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live