छावनी चौराहे पर नलखेड़ा के लिए दिशासूचक बोर्ड लगाने की मांग जनसुनवाई में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, श्रद्धालुओं को 20-22 किमी अतिरिक्त चक्कर से मिलेगी राहत

 

 

आगर-मालवा। मां बगलामुखी धाम नलखेड़ा आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर मंगलवार को जनसुनवाई में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आगर के छावनी चौराहे पर नलखेड़ा की ओर जाने के लिए बड़ा एवं स्पष्ट दिशासूचक बोर्ड लगाने की मांग की गई।
आवेदन करता नरेन्द्र कुमार दुबे ने ज्ञापन में बताया कि मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु चार पहिया वाहनों, बसों एवं अन्य साधनों से पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या में जिले के बाहर से आने वाले श्रद्धालु, महिलाएं, छोटे बच्चे और बुजुर्ग शामिल होते हैं। आगर के छावनी चौराहे पर नलखेड़ा की ओर जाने के लिए स्पष्ट सांकेतिक बोर्ड नहीं होने से बाहर से आने वाले लोग भ्रमित हो जाते हैं।
ज्ञापन में बताया गया कि जानकारी के अभाव में कई श्रद्धालु सारंगपुर रोड की ओर चले जाते हैं और कानड़ पहुंचने के बाद उन्हें गलत मार्ग का पता चलता है। इसके बाद उन्हें वापस लौटना पड़ता है, जिससे करीब 20-22 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लग जाता है। इससे समय और ईंधन की बर्बादी के साथ महिला, बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी होती है। दुबे ने बताया कि आए दिन बाहर से आने वाले श्रद्धालु कानड़ पहुंचकर नलखेड़ा का रास्ता पूछते हैं।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए छावनी चौराहे पर अथवा वहां स्थित रोटरी पर मां बगलामुखी धाम नलखेड़ा इस ओर लिखे बड़े एवं रिफ्लेक्टरयुक्त दिशासूचक बोर्ड को शीघ्र लगवाया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि यह छोटी सी पहल प्रतिदिन आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए काफी उपयोगी साबित होगी और उन्हें अनावश्यक भटकने से राहत मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live