तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न प्रांतों के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और टेबल टेनिस में खिलाड़ी करेंगे दमखम का प्रदर्शन

आगर मालवा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार से तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ। प्रतियोगिता में आगर जिले के साथ विभिन्न जिलों एवं प्रांतों से आए छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में अलग-अलग टीमों के बीच मुकाबले होंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।

प्रतियोगिता के आयोजन में खेल प्रशिक्षक राहुल प्रजापति, अनूप तिवारी, मीत कुंछल, सविता उनियारा और बलवंत बोडाना सहित विद्यालय समिति के सदस्य उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को खेल के नियमों एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live