कानड़ (नि.प्र.) नेताजी सुभाष पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल कानड़ में आज “सेवा संकल्प अभियान” के तहत छात्रों की चित्रकला,भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अतिथि के रूप में जनप्रतिनिधि भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सूर्यवंशी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दयाराम खजुरिया, प्राचार्य कृष्ण चंद्र शर्मा उपस्थित थे। छात्रों ने राम मंदिर,ऑपरेशन सिंदूर, स्वच्छ भारत, स्टैचू ऑफ यूनिटी, 2047 का भारत, आदि विषयों में चित्र बनाएं। चित्रकला प्रतियोगिता में कविता चौहान, फरहीन बी, आयुषी चंद्रवंशी, श्रेष्ठ बैरागी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वही भाषण प्रतियोगिता में रानू फूलेरिया, कविता चौहान, रुखमणी मालवीय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने घोषणा की अगर विद्यालय के छात्रों का संकुल स्तर पर चयन होता है तो उन्हें उनकी तरफ से ₹551 का नगद पुरस्कार दिया जावेगा। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राधेश्याम बरेठा,प्रग्नेश दुबे, मनीष विश्वकर्मा, राजेश बीजापारी,अर्जुन झलाया, ज्योति शर्मा,लता पाठक,व विद्यालय स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन दीपक बोस ने किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दीपक सेन ने दी।
