आगर-मालवा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार दशहरा पर्व के अवसर पर 20 अक्टूम्बर को प्रदेश के सभी जिलों में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं।
इसी क्रम में मध्यप्रदेश शासन के मछुआरा कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार मंगलवार, 20 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे नई पुलिस लाइन, आगर-मालवा में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन करेंगे।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी सहित जिले के जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
