टोल टैक्स के पास ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पैर में आई गंभीर चोट

 

 

मक्का से भरा ट्रक आगर की ओर जा रहा था, घायल को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया

 

कानड़। नगर से करीब चार किलोमीटर दूर उपतहसील कार्यालय के सामने टोल टैक्स के पास शनिवार को ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार ईश्वर बैरागी निवासी अरनिया गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके एक पैर में गंभीर चोट आई है।

पुलिस से जानकारी के अनुसार मक्का से भरा ट्रक कानड़ की ओर से आगर जा रहा था। इसी दौरान टोल टैक्स के पास ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कानड़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल आगर पहुंचाया गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live