मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत खाद्य विभाग की जांच कार्यवाही।

 

आगर मालवा 16 मार्च/
आयुक्त कार्यालय से प्राप्त निर्देश पर चिलिंग प्लांट का खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा रूटीन निरीक्षण कर इंडस्ट्रियल एरिया आगर के वर्धमान मिल्क प्रोडक्ट से भैंस का दूध एवम जय बाबा बैजनाथ फूड डेयरी प्रोडक्ट से गाय भैंस के मिश्रित दूध के सैंपल जांच लिए।
उक्त दोनों नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य लैब भेजे जा रहे है। जांच रिपोर्ट एवम विवेचना निष्कर्ष के आधार पर कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। जय बाबा बैजनाथ फूड एंड डेयरी में पाया गया लगभग 60 किलो फटे दूध का घी जानवर के खिलाने के नाम से संग्रहित और अस्वच्छ परिस्थिति में रखे पाए जाने से संचालक की सहमति से मौके पर ही नष्ट करवाया। जिसका बाजार मूल्य लगभग 24000 रुपए है। एवम घी का एक सर्विलेंस सैंपल भी लिया। 2 दिन में परिसर में पड़े अनुपयोगी कबाड़े को बेचकर सफाई करने हेतु निर्देशित किया।
खाद्य लाइसेंस एवम फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड परिसर में लगाने हेतु निर्देशित किया।दूध संग्रहण एवम परिवहन के लिए प्लास्टिक के स्थान पर आसानी से साफ होने वाली स्टील की टंकी, टैंकर का उपयोग करे। दूध को छानकर ही संग्रहित करे, साफ सफाई एवम स्वच्छता रखने हेतु निर्देशित करे।
चिलिंग सेंटर एवम दूध वाहन लाइसेंस के दस्तावेज, दूध के खरीदी बिक्री की 7 दिवस की जानकारी एवम कामियो की प्रतिपूर्ति /सुधार हेतु नोटिस दिया गया है। प्राकृतिक दूध की फैट एवम एस एन एफ में छेड़छाड़ करना खाद्य सुरक्षा एवम मानक अधिनियम का उल्लंघन है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ोद मे श्रीराम मंदिर मे मना अन्नकूट महोत्सव      |     पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ का आयोजन परी माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा     |     गुरुकुल मे बालिकाओं को निरंतर शिक्षा मिले इस लिए मे पूरा सहयोग करुगा -गुलाटी आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी लेना होंगी     |     खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व नमूना संग्रहण कार्यवाही     |     मतगणना 03 दिसम्बर को होगी कलेक्टर  सिंह ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण     |     माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया     |     पत्रकार दीपावली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित     |     बीएमओ बड़ौद को कारण बताओ सुचना पत्र जारी     |     लाइनमेंन और बिजली मीटर रीडर को 5000 रुपए की रिशवत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा     |     मतदान मैं बड़चड़ कर ले रहे हैं ग्रामीण हिस्सा      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088