मतदानकर्मियों को दूसरे दिन भी दिया प्रशिक्षण

 

 

आगर-मालवा, 10 अक्टूबर/विधानसभा निर्वाचन-2023 के संदर्भ में जिले के मतदानकर्मियों को पुष्पा कान्वेंट स्कूल में द्वितीय दिवस मंगलवार को भी प्रशिक्षण दिया गया। मतदानकर्मियों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा उनके दायित्वों से अवगत करवाते हुए ईवीएम के संचालन, बीयू एवं सीयू व वीवीपीएटी को आपस में जोड़ना, ईवीएम की प्रारंभिक एरर दूर करना, दस्तावेजीकरण, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी एक, दो, तीन के दायित्व, मतदान के एक दिन पूर्व एवं मतदान के पहले की तैयारी, मॉकपोल, पीठासीन डायरी, ईवीएम सीलिंग, सहित अन्य बिंदुओं पर हेंडसऑन प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया तथा सभी प्रशिक्षणार्थियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुचारू एवं त्रुटी रहित मतदान सम्पन्न करवाने हेतु गहन प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मनीषा कौल, एसडीएम सत्येन्द्र बैरवा, प्रशिक्षण नोडल जितेन्द्र सिंह सेंगर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
क्रमांक-62

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ोद मे श्रीराम मंदिर मे मना अन्नकूट महोत्सव      |     पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ का आयोजन परी माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा     |     गुरुकुल मे बालिकाओं को निरंतर शिक्षा मिले इस लिए मे पूरा सहयोग करुगा -गुलाटी आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी लेना होंगी     |     खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व नमूना संग्रहण कार्यवाही     |     मतगणना 03 दिसम्बर को होगी कलेक्टर  सिंह ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण     |     माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया     |     पत्रकार दीपावली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित     |     बीएमओ बड़ौद को कारण बताओ सुचना पत्र जारी     |     लाइनमेंन और बिजली मीटर रीडर को 5000 रुपए की रिशवत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा     |     मतदान मैं बड़चड़ कर ले रहे हैं ग्रामीण हिस्सा      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088