आगर-मालवा। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक), भोपाल के प्रशासक
महेन्द्र सिंह यादव का आगर मालवा प्रवास कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम अनुसार महेंद्र सिंह यादव यादव 9 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 06:30 बजे भोपाल से सड़क मार्ग द्वाराआगर मालवा हेतु प्रस्थान करेंगे एवं प्रातः 10:30 बजे आगर मालवा आगमन उपरांत जनप्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट करेंगे।
तत्पश्चात दोपहर 12:30 बजे कृषि उपज मंडी, आगर मालवा में आयोजित बलराम महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।वे इसी दिन दोपहर 3:30 बजे सहकारी समितियों का भ्रमण करेंगे एवं सायं 5:00 बजे पार्टी कार्यालय आगर मालवा में कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट करेंगे। यादव सायं 7:00 बजे आगर मालवा से शाजापुर हेतु सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे।
