व्यवसायिक गरबा महोत्सव पर बंद करने की मांग 

 

आगर मालवा । आगर जिला में व्यवसायिक गरबा महोत्सव पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से सर्वप्रथम आगर जिलाधीश महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय एवम् खंड स्तर पर क्रमशः ज्ञापन के माध्यम से नवरात्रि में माता रानी की आराधना के पावन पर्व पर व्यवसायिक गरबा पंडालों का आयोजन किया जाता है। जिसमें आयोजक द्वारा माता जी की प्रतिमा स्थापित नहीं की जाती है, वहां केवल पैसा मात्र कमाने के उद्देश्य से मनोरंजन मात्र मानकर महिलाओं, बालिकाओं को अश्लिल भद्दे फ़िल्मी गानों पर डांडिया नाइट का आयोजन किया जाता हैं। जिससे हिंदू संस्कृति पर वार किया जाता हैं । जिससे हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचती हैं। ऐसे आयोजनों पर पूर्णतः रोक लगाई जाए । सकल हिंदू समाज के बैनर तले ज्ञापन सौंपे गए।

इसी क्रम में तनोडिया पुलिस चौकी पर ज्ञापन के दौरान हिन्दू जागरण मंच जिला संपर्क प्रमुख कुणाल कुमरावत घोंसला ने संबोधित किया, ज्ञापन का वाचन गौ सेवक राजपाल सिंह ने किया, संचालन धर्मेंद्र सिंह, एवं अंत मे आभार कमल शर्मा ने माना !

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live