कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत

 

आगर मालवा।रविवार को मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह शिक्षा मंत्री रतलाम से आगर के मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा जाते समय ग्राम मतकोटा गरबड़ा के यहां किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तूफान सिंह गरबड़ा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। साथ ही शिक्षा मंत्री को एक पत्र सोपकर कार्यकर्ता सम्मेलन में आने का आग्रह भी किया। इस दौरान ग्राम पंचायत मतकोटा के सरपंच लाल सिंह सिसोदिया, उप सरपंच मदन सिंह, प्रभु सिंह सिसोदिया, विक्रम सिंह सिसोदिया, दिलीप सिंह चौहान, रघु सिंह, गोविंद सिंह सिसोदिया के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live