शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया

आगर मालवा। सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में स्वामी विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ जी एल रावल ने की । कार्यक्रम में डॉ सुखदेव बैरागी स्वामी विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी एवं डॉ जितेन्द्र चावरे भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य विषय पर अपना व्याख्यान दिया एवं विद्यार्थियों की काउंसिलिंग की। प्राचार्य डॉ रावल ने विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से मुक्त रहने का एवं सकारात्मक सोच के साथ अध्ययन करने एवं काम करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रेरणा पाठक ने किया एवं आभार डॉ सर्वेश व्यास ने माना। इस अवसर डॉ गोपाल कुरील, डॉ सीमा तारे, डॉ बलवंत सिंह दांगी, डॉ आशीष साखंला सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live