लंबे अरसे के बाद, 24 करोड़ 48 लख रुपए की राशि हड़ाई डैम के लिए स्वीकृत !
क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर, क्षेत्रीय विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष के प्रति माना आभार
तनोड़िया – तनोडिया क्षेत्रवासियो की लम्बे समय से पानी के लिए मांग की की जा रही थी, हमारे क्षेत्र में हड़ाई डेम बने, जिसके कारण तनोड़िया क्षेत्र के आसपास के गांव को पानी की समस्या से निजात मिले! यह मांग क्षेत्र वासियों एवं भाजपा के नेताओं द्वारा लंबे समय से की जा रही थी! जब भी क्षेत्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा कांग्रेस के नेता वोट मांगने के लिए जाते थे, तो लोगों की एक ही मांगी थी कि हमारे लिए हड़ाई डेम बनाया जाए! परंतु यह मांग पूर्व में रहे विधायकों ने विधानसभा में उठाई तो थी परंतु यह मांग पूरी नहीं करा पाए! इस बार भी विधानसभा चुनाव में ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत से पानी के लिए हड़ाई डैम की मांग की थी! आगर विधायक मधु गहलोत द्वारा भी प्रदेश के मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री से मिलकर बार-बार हड़ाई डेम बनाने लिए प्रयास किया जा रहे थे! और विधानसभा में प्रश्न उठाया जा रहा था! मंगलवार को जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से हड़ाई डेम स्वीकृति के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 24 करोड़ 48 लाख रुपए की राशि का लेटर जैसे ही डला! वैसे ही क्षेत्र वासियों के लिए पानी के लिए एक उमंग सी जग गई! कि हमारे द्वारा बार-बार जन प्रतिनिधियों से एक ही मांग उठाई जा रही थी, जिसको मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई! तनोडिया भाजपा मंडल महामंत्री सतपाल सिंह चुंडावत ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने निश्चित ही किसान दिवस के दिन किसानों के लिए बड़ा तोहफा दिया है! हड़ाई डैम बनने से क्षेत्र के आसपास के सभी लोगों को इसका लाभ मिलेगा! हमारा क्षेत्र पानी के मामले में सूखाग्रस्त की गिनती मे गिना जाता है ! इसको देखते हुए यह डेम हमारे क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा!भाजपा तनोड़िया मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ राहुल जैन, जिला सह कोषाध्यक्ष महेश मित्तल, एलकार सिंह सोलंकी, पंकज मित्तल, मनीष सोनी, गिरीश परमार, महिपाल सिंह राठौड़, बलराम सिंह, कालू यादव आदि नें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत के प्रति आभार व्यक्त किया है!
