64वर्ष की उम्र में भी सहकारी संस्था में सेवा जारी, सेवानिवृत्ति नियमों की जांच की मांग

आगर मालवा। जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था पचलाना में संस्था प्रभारी के रूप में कार्यरत ललित कुमार शर्मा की आयु एवं सेवा अवधि को लेकर अब सेवानिवृत्ति नियमों के तहत जांच की मांग उठी है। इस संबंध में उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, आगर को लिखित आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने शिकायत हुई हे.

आवेदनकर्ता में बताया गया की ललित कुमार शर्मा की जन्मतिथि 5 अगस्त 1962 है। इस आधार पर अगस्त 2026 में उनकी आयु 64 वर्ष हो चुकी है। आवेदनकर्ता ने कहा है कि यदि संबंधित सेवा नियमों के अनुसार उनकी सेवानिवृत्ति की आयु पूर्ण हो चुकी है, तो सेवानिवृत्ति के बाद भी संस्था में उनकी सेवाएं जारी रहने की स्थिति की जांच आवश्यक है।

आवेदन में संबंधित कर्मचारी के सेवा अभिलेख एवं जन्मतिथि का सत्यापन कराने की मांग की गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि नियमानुसार सेवानिवृत्ति आयु पूर्ण हो चुकी है और संस्था में सेवा जारी रखने का कोई वैध आदेश उपलब्ध नहीं है, तो नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।

 

सेवा अभिलेख की जांच से स्थिति होगी स्पष्ट

मामले में अब सहकारिता विभाग द्वारा संबंधित कर्मचारी के सेवा रिकॉर्ड, जन्मतिथि और सेवा अवधि की जांच किए जाने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आवेदन के माध्यम से विभाग से पूरे प्रकरण की नियमानुसार जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। इसको लेकर जिला उप पंजीयक प्रभारी

ललित दाँगी ने बताया की शिकायत मिली हे इसको लेकर संबंधित सस्था को पत्र भेज कर जानकारी ली जाएगी उसके बाद आगे की कार्यवाही होगी

 

संस्था प्रबंधन ललित शर्मा ने कहा कि जन्म को लेकर मेरे पास प्रमाण हे। जांच होने पर प्रस्तुत किए जायेगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live