राष्ट्रीय खेल दिवस पर आगर में मैत्री कबड्डी मैच संपन्न   हॉकी खिलाड़ियों को किट वितरित 

आगर-मालवा/ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के पर संचालनालय, खेल और युवा कल्याण विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कबड्डी खेल के खिलाड़ियों के बीच मैत्री मैच आयोजित किया गया। मैच में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए खेल भावना एवं अनुशासन का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान हॉकी खिलाड़ियों को खेल सामग्री (किट) प्रदान कर उन्हें नियमित अभ्यास करने एवं खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया गया। खिलाड़ियों को खेलों के महत्व, नियमित अभ्यास, अनुशासन एवं खेल भावना के प्रति जागरूक किया गया।

इस मौके पर खेल प्रशिक्षक वंदना उमठ, तुषार राठौड़, व्यायाम शिक्षक  मुकेश गवली, खेल युवा समन्वयक

रेम सिंह चौहान तथा मल्लखंब प्रशिक्षक  शिवांश कौशल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे। उक्त जानकारी खेल एवं योग कल्याण विभाग आगर से प्राप्त हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live