किसान संघ प्रतिनिधियों से कलेक्टर एवं एसपी ने किया संवाद

 

 

 

किसानों की मांगों और फसल बीमा संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा

 

आगर-मालवा। कलेक्टर डॉ. शेरसिंह मीना की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में भारतीय किसान संघ जिला इकाई के प्रतिनिधियों, कृषि, राजस्व, सहकारिता एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों तथा फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके निराकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में भारतीय किसान संघ ने खरीफ 2025 की फसल बीमा दावा राशि का भुगतान, वास्तविक उपज के आंकड़े एवं निर्धारित उपज की जानकारी उपलब्ध कराने, उपग्रह आधारित दूरसंवेदी पद्धति से बीमा नुकसान एवं उपज का आकलन नहीं करने तथा खरीफ 2025 के आंकड़ों की पुनर्गणना कराने की मांग रखी। इसके साथ ही फसल बीमा से संबंधित सभी शिकायतों तथा विद्युत विभाग से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग भी की गई।

कलेक्टर डॉ. मीना ने किसान संघ पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं एवं शिकायतों का जिला स्तर पर यथासंभव सकारात्मक निराकरण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान शासन स्तर से होना है। उनके निराकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजकर उचित प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में एसडीएम मिलिंद ढोके, एसडीओपी मोतीलाल कुशवाह, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के रविंद्र शर्मा, विद्युत विभाग के राजीव पटेल, भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष रामनारायण तेजरा, महामंत्री रघुसिंह चौहान, प्रांतीय उपाध्यक्ष डूंगरसिंह सिसोदिया सहित जिला इकाई के प्रतिनिधि

उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live