कानड। रविवार देर शाम रायपुरिया रोड पर नाले मे 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फेल गईं। जानकारी के अनुसार देर शाम जानकारी मिली की रायपुरिया रोड पर नाले मे लाश पड़ी है जानकारी मिलते ही पुलिस मोके पर पंहुव गईं परंभिक जाँच मे मृतक संतोष सूर्यवंशी पिता गौरीशंकर लाला सूर्यवंशी निवासी छतरी वाला खेड़ा के रूप मे हुई। परिजनों को जानकारी लगते ही बड़ी संख्या मे पुलिस थाने पर पंहुव गए।
मृतक पार्षद का भानेज — मृतक संतोष सूर्यवंशी नगर परिषद के वार्ड तीन के पार्षद बाबूलाल सूर्यवंशी का भानेज है। ऐसे मे थाने पर समाज के लोग बड़ी संख्या मे पंहुच गए।
सनसनी फैली — रायपुरिया रोड पर नाले मे लाश मिलने के बाद लोगो मे सनसनी फेल गईं पुलिस जाँच मे जुटी हुई की यह हादसा या घटना या दुर्घटना है
