सेवा संकल्प अभियान में सड़क पर लगी झाड़ू, सफाई मित्रों का किया सम्मान

 

 

कानड़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगर परिषद कानड़ द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को दयानंद मार्ग मार्केट में विशेष श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद के अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों ने सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि बाबूलाल बीजापारी, सामाजिक कार्यकर्ता दारा सिंह आर्य, नप सीएमओ शिव सिंह चौहान, तूफान सिंह, अंकित शर्मा, सफाई दरोगा राजू परमार सहित नगर परिषद के पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिव सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में निकाय का समस्त स्टाफ भी शामिल हुआ।

सफाई मित्रों का किया सम्मान

स्वच्छता अभियान के दौरान नगर की सफाई व्यवस्था में योगदान देने वाले सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और नगर परिषद कर्मचारियों ने श्रमदान करते हुए बाजार क्षेत्र की सफाई की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नगर को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live