बड़ौद पहुंचे बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु, समाजजनों ने किया भव्य स्वागत

 

बड़ौद (आगर ) बुधवार को बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का बड़ौद आगमन हुआ। उनके आगमन को लेकर बोहरा समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। धर्मगुरु के आगमन पर समाजजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

बड़ौद स्थित बोहरा मस्जिद में धर्मगुरु ने नमाज अदा की। इसके बाद आलोट रोड स्थित राज पैलेस में समाजजनों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ौद सहित आसपास के क्षेत्रों एवं दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में समाजजन धर्मगुरु के दीदार और स्वागत के लिए पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान समाजजनों में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

धर्मगुरु के आगमन पर नगरवासियों ने भी उनका स्वागत कर अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ौद पुलिस भी मुस्तैद रही।

दोपहर से शाम तक स्वागत का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद शाम करीब 4 बजे धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब बड़ौद से गौतमपुरा के लिए रवाना हो गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live