सोशल मीडिया पर अपने नेताओ के खिलाफ पोस्ट डालना पड़ा पूर्व कांग्रेस जनपद अध्यक्ष को भारी , पार्टी ने किया निष्कासित , लेटर हुवा वायरल

  1. भोपाल । आगर  जिला कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व जनपद अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पालीवाल के निष्कासन का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जंहा कांग्रेस कमिटी ने पार्टी अनुशासनहीनता के चलते कांग्रेस नेता दुर्गा प्रसाद पालीवाल को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है जंहा जारी हुवे पत्र के अनुसार वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का हवाला देते हुवे प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित किया है , ओर ये पत्र 20 अक्टूबर को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चन्द्रप्रसाद शेखर ने जारी किया है आपको बता दे कि आगर के स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने विगत दिनों भोपाल जाकर लिखित मे शिकायत कि गई थी कि पार्टी और नेताओं के खिलाफ सोशल मिडिया पर अभद्र टिपण्णी उनके द्वारा की जा रही है . उसके चलते इस कार्यवाही को देखा जा रहा है हालांकि AGAR LIVE इस वाइरल पत्र की पुष्टि नहीं करता ।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live