सामाजिक सेवा संकल्प युवा संसद के माध्यम से बच्चों को निशुल्क स्वेटर वितरण किए

कानड़। सामाजिक सेवा संकल्प युवा संसद के तहत चलाया जा रहे प्रदेश भर में गरीब जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क स्वेटर वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में भी जाकर के सदस्यों द्वारा गरीब जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण किए गए। जिसमें वार्ड क्रमांक 14, ,7,8,9 सहित अन्य वार्डों में जाकर के बच्चों को  स्वेटर गर्म ऊनि कपडे दिए गए। ऊनि गर्म कपडे मिलने के बाद बच्चो के  चेहरे खिलखिलाते नजर आए। युवा संसद के प्रदेश संयोजक गोकुल सिंह सिसोदिया एवं सहसंयोजक चैन सिंह आर्य इंदौर एवं समस्त सदस्यों के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत  स्वेटर वितरणका कार्यक्रम किया गया। ऊनी वस्त्र निशुल्क  स्वेटर वितरण के दौरान वरिष्ठ नगर परिषद के पार्षद कैलाश नारायण परिहार,दरबार सिंह आर्य, एडवोकेट हरिनारायण राठौर, योगेश शर्मा, संतोष शर्मा, राजेश माली,पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मोहनलाल आर्य, श्याम गुर्जर, देवी सिंह गुर्जर,नरेंद्र नगर आदि वरिष्ठ नागरिक गण व सदस्यगण उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live