आँचल कक्ष का शुभारम्भ

आगर-मालवा, 29 अगस्त/ महिलाओं में स्तनपान तथा बच्चों के पोषण देख-रेख हेतु जागरूकता लाने हेतु महिला बाल विकास विभाग द्वारा कलेक्टर कार्यालय में आँचल कक्ष स्थापित किया गया। ऑचल कक्ष का शुभारम्भ आज सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर द्वारा फीता काटकार किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक महिला बाल विकास विभाग श्रीमती रीना शर्मा ने आँचल कक्ष के शुभारम्भ के संबंध में जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live