त्योहारों के चलते बड़ोद मे शांति समिति की बैठक आयोजित।

 

रिपोर्ट पिंटू बैरागी

 

 

बड़ोद। आगर जिले के बडौद पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित कि गई। बैठक मे कहा कि सभी त्योहार शांति सौहार्द के साथ मिलकर मनाए।

बुधवार 20 सितंबर को डग मार्ग स्थित बड़ोद थाना परिसर में आगामी त्यौहार डोल ग्यारस, मिल्लादुन्नबी तथा 19 सितंबर से शुरू हुवे गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक जिला एसडीओपी मोतीलाल कुशवाह ,तहसीलदार प्रीति भींसे, थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौड़, द्वारा आयोजित की गई, जिसमें सभी समाज के लोगों से त्यौहार शांतिपूर्ण , एवं सौहार्द के साथ मनाए जाने की अपील की गई, शांति समिति की बैठक में नगर की समस्याओं से भी अधिकारियों को अवगत करवाया गया बैठक में गणेश विसर्जन को लेकर भी चर्चा की गई इस अवसर पर नगरपरिषद सीएमओ बहादुर सिंह रघुवंशी,जनपद पंचायत सीईओ,बिजली विभाग के कर्मचारी,जनप्रतिनिधि , अंजुमन कमेटी के सदर,शहर काजी सहित पार्षद गण,एवम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live