प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त किसानों के खातों में अंतरित की

आगर-मालवा, 28 फरवरी/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज यवतमाल, महाराष्ट्र में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16 किस्त का किसानों के खातें में अंतरण कर किसानों को सम्बोधित किया।
16वीं किस्त वितरण दिवस को जिले में ‘‘पीएम किसान उत्सव दिवस’’ के रूप में मनाया गया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम विधायक श्री मधु गेहलोत की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 16 किस्त वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, अधीक्षक भू-अभिलेख प्रीति चौहान, किसान नेता श्री डूंगर सिंह सिसौदिय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कृषकगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live