शासकीय आई.टी.आई सुसनेर में सत्र 2024-25 में ऑनलाईन प्रवेश |

आगर-मालवा |  तकनीकी एवं कौशल विभाग द्वारा संचालित शासकीय आईटीआई सुसनेर के
प्रभारी प्राचार्य द्वारा बताया गया है कि संस्‍था में प्रवेश सत्र -2024-25 हेतु रजिस्ट्रेशन 01 मई 2024 से प्रारंभ हो
गए है। रजिस्‍ट्रेशन एमपी ऑनलाइन के माध्यम से या वैबसाइट https://dsd.mp.gov.in/के माध्यम से या फिर
संस्था  उपस्थित होकर हेल्प डेस्क के माध्यम से भी करवा सकते है।

एडमिशन हेतु स्‍टेनों हिन्‍दी 24, कोपा 48, वेल्‍डर 40, फिटर 20 एवं इलेक्‍ट्रीशियन की 20 सीटे है। इस संबंध में
अधिकारी जानकारी मोबाईल नम्‍बर 9009460387, 6261370502, 9340181720, 8462024018 से प्राप्‍त की जा
सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live