कलेक्टर की उपस्थिति में दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित

 

आगर-मालवा। कलेक्टर प्रीति यादव की गरिमामयी उपस्थिति में नगर में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरण हेतु सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम की रूपरेखा हनुमान दास गुप्ता द्वारा प्रस्तुत की गई। उन्होंने गुप्ता परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 110 बच्चों का चयन कर उन्हें उपकरण वितरण करना समाज सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।

इस अवसर पर कलेक्टर प्रीति यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम समाज एवं प्रशासन के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों में किसी प्रकार की कमी नहीं होती, बल्कि उनमें विशेष क्षमताएं होती हैं, जिन्हें पहचानकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

कलेक्टर ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आत्मविश्वास के साथ निरंतर प्रयास करते हुए वे जीवन में उच्च मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन एवं समाज के संयुक्त प्रयासों से इस प्रकार के आयोजन सफल होते हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में कलेक्टर प्रीति यादव द्वारा दिव्यांग बच्चों को 35 ट्राइसाइकिल, 29 श्रवण यंत्र (कान की मशीन) एवं 11 छड़ी, 40 ट्रैकसूट सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।

कार्यक्रम में औषधि निरीक्षक रोशनी धुर्वे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज को ऐसे ही जागरूक रहने का संदेश दिया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव गुप्ता,, हनुमान दास गुप्ता, कैलाश चंद्र गुप्ता, भूपेंद्र सिंह चौहान, भारत विकास परिषद के कैलाश महेश्वरी, रामनिवास नलखेड़ा, प्रकाश अग्रवाल, नवीन सेठी, सुरेंद्र कुमार मारू, राजेश मेठी,पारस नाहर, दिलीप गुप्ता, समीर गुप्ता, महेश महेश्वरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं उड़ान स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे। कलेक्टर द्वारा चेतन, विकास, अर्चना, वर्षा सहित अन्य बच्चों को भी उपकरण प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन हेमंत शर्मा द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन सुमित गुप्ता ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live