आगर मालवा, 16 अगस्त 2026/ मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह 17 एवं 18 अगस्त 2026 को आगर-मालवा जिले के भ्रमण पर रहेंगे। आयोग के अध्यक्ष डॉ सिंह 17 अगस्त2026 सोमवार को सायं 6:30 बजे रतलाम से प्रस्थान कर वाहन द्वारा आगर-मालवा पहुंचकर सर्किट हाउस, आगर-मालवा में रात्रि विश्राम करेंगे।
आयोग के अध्यक्षडॉ सिंह 18 अगस्त 2026 मंगलवार को प्रात: 11:00 बजे कलेक्टर कार्यालय, आगर-मालवा के सभागार में जिले के मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग में लंबित प्रकरणों एवं नवीन प्राप्त आवेदन पत्रों पर सुनवाई करेंगे। दोपहर 12:30 बजे आगर-मालवा से नलखेड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1:20 बजे माँ बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा में दर्शन करेंगेऔरदोपहर 2:20 बजे पुन: आगर-मालवा पहुंच कर सर्किट हाउस में दोपहर भोजन के बादअपराह्न 3:00 बजे आगर-मालवा से भोपालके लिए प्रस्थान करेंगे। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने जिले के समस्त संबंधित अधिकारियों को मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ सिंह के भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
