2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट

रतलाम । पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं।

 

पश्चिम रेलवे रतलाम मण्‍डल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विस्तारित फेरों का विवरण निम्नानुसार है।

1. ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज स्पेशल को 06, 13, 20, 27 सितंबर तथा 04, 11, 18 25 अक्टूबर एवं 01, 08, 15, 22, 29 नवंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज – मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 07,14,21,28 सितंबर तथा 05,12,19,26 अक्टूबर एवं 02,09,16,23,30 नवंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है।

2. ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल – कटिहार स्पेशल को 05,12 सितम्‍बर तथा 17,24.31 अक्टूबर एवं 07,14 नवंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09190 कटिहार – मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 08,15 सितम्‍बर तथा 20,27 अक्टूबर एवं 03,10,17 नवंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है।

यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की

वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें साथ ही रेलवन ऐप पर भी

जानकारी ले सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live